ताजा खबरे
राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट आज इन जिलों में हुई भारी वर्षाजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान, लोकतंत्र में भागीदारी का संदेशचुनाव : मतदान रो हेलो’ से गूंजेंगी शहर की गलियांदोनों कांग्रेस अध्यक्ष व प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्जवार्ड 72 में निर्दलीय प्रत्याशी पारीक ने अनेक क्षेत्रों में किया जनसंपर्कचुनावी तस्वीर साफ, इतने प्रत्याशी अब मैदान में, नाम वापसी के बाद कई वार्डों में कांटे की टक्करश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज “नंद के आनंद भयो ” कार्यक्रम, जन्म पत्रिका का वाचन होगाप्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परकोटे में चुनावी उफानचुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापन
SAVE 20260904 181755 scaled जिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान, लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आगामी नगरीय निकाय चुनावों में मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान उद्योग संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया ।

स्लोगन के माध्यम से “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है” जैसे संदेश दिए गए । पचीसिया ने बताया कि लोकतंत्र में उद्यमियों की भूमिका केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने यहां कार्यरत कामगारों और कर्मचारियों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सही प्रत्याशी का चयन शहर के विकास से सीधे जुड़ा है और बेहतर शहरी विकास का सकारात्मक प्रभाव व्यापार एवं उद्योग पर भी पड़ता है । उन्होंने उद्यमियों से जाति, धर्म, व्यक्तिगत पसंद अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना योग्य एवं सही प्रत्याशी का चयन करने की अपील की ।

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा । इस अवसर पर विजय चांडक, मनीष सिपाणी, विनोद जोशी, गुरदीप शर्मा, ओमप्रकाश सोनगरा, योगेश भार्गव, ईश्वरचंद दुग्गड़, राजेन्द्र सिंह राठौड़, टोडरमल चौपड़ा, सुरेन्द्र रावत, बाबूलाल कांकरिया, रामेश्वरलाल छींपा, जगदीश प्रसाद डागा , कन्हैयालाल बोथरा, अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, श्यामसुन्दर सोनी, वीरेंद्र किराडू, विमल चोरडिया, अशोक गहलोत, निर्मल पारख, भंवरलाल चांडक, राजीव शर्मा, परताराम चौधरी, ऋषिराज रामावत, योगेन्द्र मारू, शिवशंकर व्यास, दिव्यम दरगड़, निखिल रामावत, युवराज रामावर, कपिश तिवाड़ी आदि उपस्थित हुए |


Share This News