ताजा खबरे
चुनाव : मतदान रो हेलो’ से गूंजेंगी शहर की गलियांदोनों कांग्रेस अध्यक्ष व प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्जवार्ड 72 में निर्दलीय प्रत्याशी पारीक ने अनेक क्षेत्रों में किया जनसंपर्कचुनावी तस्वीर साफ, इतने प्रत्याशी अब मैदान में, नाम वापसी के बाद कई वार्डों में कांटे की टक्करश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज “नंद के आनंद भयो ” कार्यक्रम, जन्म पत्रिका का वाचन होगाप्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परकोटे में चुनावी उफानचुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापनचुनाव : वार्ड 73 में भाजपा को मिला समर्थन, दीपक पारीक को बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने दिया समर्थनभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीकानेर में, संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्प
IMG 20241023 101608 3 दोनों कांग्रेस अध्यक्ष व प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चुनाव कार्यालय में मारपीट के मामले का बाद सिंबल चोरी के आरोप में बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व वार्ड 50 कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा की शिकायत पर सदर थाने में मामला दर्ज हुआ है। अरोड़ा ने निगम चुनावों में अपने पुत्र मोहित अरोड़ा का कांग्रेस का सिंबल चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद धारा 318, 336, 340 और 61(1) के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एससी-एसटी सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में आरोपी रविंद्र अरोड़ा, अनुज शर्मा, दिलेर अहमद और मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा की पिछले दो दिनों से पुलिस को तलाश थी। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों को पंजाब से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। वार्ड 50 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट की घटना हुई थी। 


Share This News