ताजा खबरे
दोनों कांग्रेस अध्यक्ष व प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्जवार्ड 72 में निर्दलीय प्रत्याशी पारीक ने अनेक क्षेत्रों में किया जनसंपर्कचुनावी तस्वीर साफ, इतने प्रत्याशी अब मैदान में, नाम वापसी के बाद कई वार्डों में कांटे की टक्करश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज “नंद के आनंद भयो ” कार्यक्रम, जन्म पत्रिका का वाचन होगाप्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परकोटे में चुनावी उफानचुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापनचुनाव : वार्ड 73 में भाजपा को मिला समर्थन, दीपक पारीक को बसपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार सारस्वत ने दिया समर्थनभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीकानेर में, संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्पचुनाव : सास को सीधी टक्कर, दो बहुओं ने ठोकी ताल, घर-घर पहुंची चुनावी जंग
IMG 20260904 160738 वार्ड 72 में निर्दलीय प्रत्याशी पारीक ने अनेक क्षेत्रों में किया जनसंपर्क Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुरक्षित माने जाने वाले वार्ड नंबर 72 में निर्दलीय निशा पारीक का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है। टिकट कटने के बाद उपजे भारी रोष और सर्वसमाज के समर्थन के बीच निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं निशा पारीक के तीखे और तार्किक बयान चर्चा में है। निशा पारीक का सीधा प्रहार: “बड़े नेताओं के लिए अलग नियम और कार्यकर्ताओं के लिए अलग?”
निर्दलीय प्रत्याशी ने सवाल किया कि

“जब राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय वसुंधरा राजे जी को ‘जाट समाज की बहू’ मानकर पार्टी वोट मांग सकती है और राजपूत तथा जाट समीकरणों को साधकर सत्ता हासिल कर सकती है… तो फिर वार्ड 72 में 20 साल से समर्पित बहू को यह कहकर कैसे नकारा जा सकता है कि वह ‘ओबीसी की बेटी’ है? मैं पारीक समाज की बहू हूँ और सेन समाज की बेटी हूँ।

पार्टी अपने ही मूल मंत्र ‘सामाजिक समरसता’ को पूरी तरह भूल चुकी है। सर्वसमाज के स्वाभिमान की लड़ाई बना वार्ड 72
भाजपा नेतृत्व ने जिस फैसले को एक साधारण टिकट काटना समझा था, वह अब स्वाभिमान का मुद्दा बन चुका है।

वार्ड के आम मतदाताओं का कहना है कि जो महिला 20 वर्षों से क्षेत्र के सुख-दुख में बहू बनकर खड़ी रही, उसकी पहचान पर इस तरह का जातिगत ठप्पा लगाना पूरे वार्ड का अपमान है।


Share This News