ताजा खबरे
राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट आज इन जिलों में हुई भारी वर्षाजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान, लोकतंत्र में भागीदारी का संदेशचुनाव : मतदान रो हेलो’ से गूंजेंगी शहर की गलियांदोनों कांग्रेस अध्यक्ष व प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्जवार्ड 72 में निर्दलीय प्रत्याशी पारीक ने अनेक क्षेत्रों में किया जनसंपर्कचुनावी तस्वीर साफ, इतने प्रत्याशी अब मैदान में, नाम वापसी के बाद कई वार्डों में कांटे की टक्करश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज “नंद के आनंद भयो ” कार्यक्रम, जन्म पत्रिका का वाचन होगाप्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, परकोटे में चुनावी उफानचुनाव : काका-भतीजा की जोड़ी मैदान मेंचुनाव : वैश्य समाज लामबंद, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र व अपमान बर्दाश्त नहीं, सीएम को देंगे ज्ञापन
IMG 20241023 101608 2 राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट आज इन जिलों में हुई भारी वर्षा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के 24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत के ऊपर बने नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। आज शुक्रवार को दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। बीकानेर के मोमासर गाँव मे तेज बारिश की खबर है।

बारिश का यह दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। 4 और 5 सितंबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। झालावाड़ में पिछले 24 घंटे में 282 MM बारिश दर्ज की गई।

जलस्तर बढ़ने के बाद पांच बांधों के गेट खोलने पड़े। छापी बांध के चार गेट 4 मीटर तक खोले गए, जिनसे 10,870 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कालीसिंध बांध का एक गेट 1.5 मीटर खोला गया है, जिससे 4,926 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। विभाग के अनुसार भादवा माह में राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार बन रहे है।


Share This News