








Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर बीछवाल इलाके में एक व्यक्ति का शव फंदे से झूलता मिला है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिए और पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड पर नाम राकेश कुमार पुत्र वेदानंद, उम्र 56 वर्ष और निवासी पंवारसर कुआ है। पुलिस के अनुसार बीछवाल फ़िल्टर प्लांट के पास बने एक ढाबे पर एक व्यक्ति फंदे से झूल गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक कार्रवाई की। ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। बीछवाल थाना पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को उतारकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।





