







Thar पोस्ट न्यूज। बारिश के आसार फिलहाल नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की ओर खिसकने से प्रदेश में अगले चार दिन बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा, वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश हुई है। गुरुवार को कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 34 मिमी बारिश झालावाड़ के मनोहरथाना और बारां के छीपाबड़ौद में दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी बढ़ने लगी है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हनुमानगढ़, फलोदी, बीकानेर और चूरू में भी गर्मी का असर तेज रहा। तापमान में उतार चढ़ाव से जुकाम वायरल रोगी बढ़ रहे है।

