ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 1 चुनाव : नामांकन आज से, पहले दिन केवल निर्दलीय भरेंगे! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में अभी तक दोनों दलों ने पत्ते नहीं खोले है। भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नही किए है। राज्य में 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों में चुनावी प्रक्रिया को लेकर आज से नामांकन भरें जाएंगे। त्योंहार आदि के चलते नामांकन दाखिल करने के लिए व्यवहारिक रूप से सिर्फ तीन दिन मिलेंगे। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के कारण 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। बीजेपी और कांग्रेस ने अभी तक ज्यादातर वार्डों में प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। दोनों दलों के टिकट 28 या 29 अगस्त को जारी होने की संभावना है। ऐसे में 27 अगस्त को निर्दलीय प्रत्याशी और वे दावेदार नामांकन भरेंगे, जिन्हें पार्टी टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है।

जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव में टिकट पाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालयों में दावेदारों की भीड़ जुटी हुई है। दोनों दलों में पार्षद के टिकट के लिए करीब एक लाख दावेदारों ने आवेदन किया है। टिकट की दौड़ में शामिल दावेदार अपने-अपने क्षेत्र के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। अंदरखाने व निजी स्थानों पर बैठकें भी हो रही है। मुख्य नेताओं द्वारा भी प्रत्येक पार्षद सीट पर गहरी मशक्कत की जा रही है। महापौर की सीट पर टकटकी लगाये दोनों दलों के नेता अभी से सीटों का गणित बिठा रहे हैं।


Share This News