ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 3 नगर निगम चुनाव: भाजपा ने 20 विभागों में सौंपी जिम्मेदारियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चुनाव से लेकर मीडिया, सोशल मीडिया, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक अलग-अलग टीमों को मिली अहम जिम्मेदारी।

बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को गति देते हुए चुनाव समिति के अंतर्गत विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने 20 अलग-अलग विभागों का गठन करते हुए प्रमुख एवं सह-प्रमुखों को दायित्व सौंपे हैं। इसके माध्यम से चुनाव संचालन, संवाद, प्रशासनिक समन्वय, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया, युवा एवं महिला संपर्क सहित विभिन्न मोर्चों को सक्रिय किया गया है।

निकाय चुनाव की जिम्मेदारी प्रभारी ओम सारस्वत, सह-प्रभारी महावीर राज सैनी, संयोजक सोहन लाल वैद तथा सह-संयोजक कन्हैया लाल जोशी को दी गई है।

चुनाव कार्यालय में प्रमुख विनोद करोल एवं सह-प्रमुख रघुवीर प्रजापत रहेंगे। संवाद केन्द्र की जिम्मेदारी प्रमुख तरुण स्वामी तथा सह-प्रमुख मंजूषा भास्कर को दी गई है। प्रोटोकॉल/अतिथि विभाग में प्रमुख दीपक पारीक एवं सह-प्रमुख नरेश नायक होंगे।

प्रशासनिक कार्य व चुनाव आयोग से संपर्क की जिम्मेदारी प्रमुख सत्यप्रकाश आचार्य एवं सह-प्रमुख अशोक प्रजापत को सौंपी गई है। प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण के प्रमुख रामकुमार व्यास तथा सह-प्रमुख ओम कुमावत होंगे।

घोषणा पत्र विभाग में प्रमुख नारायण चौपड़ा एवं सह-प्रमुख शिव कुमार रंगा रहेंगे।
प्रवास व सभाएं विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख कौशल शर्मा, सह-प्रमुख अजय खत्री एवं सांगीलाल गहलोत को दी गई है।

वार्ड व बूथ स्तर से कार्य के लिए प्रमुख दिनेश महात्मा तथा सह-प्रमुख जे.पी. व्यास और ओम नायक को जिम्मेदारी दी गई है। हिसाब-किताब विभाग में प्रमुख अंकुश चौपड़ा एवं सह-प्रमुख रघुवीर प्रजापत रहेंगे।

मीडिया विभाग के प्रमुख कमल गहलोत एवं सह-प्रमुख मुकेश आचार्य होंगे, जबकि सोशल मीडिया की जिम्मेदारी प्रमुख चन्द्र प्रकाश गहलोत तथा सह-प्रमुख हरीश भोजक को सौंपी गई है।

युवा संपर्क विभाग में प्रमुख तरुण स्वामी, सह-प्रमुख निशांत गौड़ एवं अंकित तंवर होंगे। महिला संपर्क विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सुषमा बिस्सा, सह-प्रमुख अनु सूथार एवं सुमन रोशावत को दी गई है।

ओबीसी संपर्क विभाग में प्रमुख दिलीप पुरी तथा सह-प्रमुख बाहुलाल गहलोत एवं हुकुम चन्द सोनी होंगे। एस.सी. संपर्क विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सोहन लाल चांवरिया, सह-प्रमुख जगदीश सोलंकी एवं सुभाष वाल्मीकि को दी गई है।

एस.टी. संपर्क में प्रमुख डॉ. अशोक मीणा एवं सह-प्रमुख मनीष मीणा होंगे। विशेष (की-वोटर्स) संपर्क विभाग में प्रमुख राजीव शर्मा, सह-प्रमुख राजकुमार पारीक एवं रघुनन्दन आचार्य को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं पार्टी ज्वाइनिंग विभाग में प्रमुख मोतीलाल हर्ष तथा सह-प्रमुख विजय उपाध्याय, मीना आसोपा एवं मधुरिमा सिंह को दायित्व सौंपा गया है।


Share This News