ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 2 चुनाव : नामांकन का पहला दिन, इस वार्ड से आया केवल एक नामांकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नामांकन के पहले दिन केवल एक पर्चा भरा गया। दोनों मुख्य दलों द्वारा अभी तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है ऐसे में पहले दिन नामांकन नहीं समान ही हुआ। 27 से 31 तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है। आज बीडीए नई बिल्डिंग में पहला नामांकन वार्ड 28 से महिला उम्मीदवार द्वारा भरा गया है। महिला प्रत्याशी ने रिटर्निंग अधिकारी के सामने अपना नामांकन पेश किया। बीकानेर शहर के नामांकन को लेकर वार्ड के अनुसार अलग अलग स्थान तय किए गए है। वार्ड 1 से 20 के नामांकर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर कार्यालय में दाखिल होंगे। वार्ड 21 से 35 के लिए बीकानेर विकास प्राधिकरण की नई बिल्डिंग में नामांकन प्रक्रिया होगी वही

वार्ड 36 से 50 के लिए बीडीए की पुरानी बिल्डिंग और वार्ड 51 से 65 के लिए तहसीलदार कार्यालय निर्धारित किया गया है इसी क्रम में वार्ड 66 से 80 के नामांकन सहायक कलेक्टर शहर कार्यालय में दाखिल होंगे। नामांकन का पहला दिन सुस्त रहा वहीं कांग्रेस व बीजेपी के नेताओं ने व्यापक अंदरूनी स्तर पर तैयारियां की है। पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला के भतीजे महेंद्र कल्ला ने पार्षद के लिए टिकट दावेदारी जताई है।


Share This News