ताजा खबरे
IMG 20260825 202407 वरिष्ठ नागरिकों ने ली मतदान की शपथ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। स्वीप अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक संवाद से मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आगाजवृद्धजन भ्रमण पथ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों ने ली मतदान की शपथ

बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियों का वरिष्ठ नागरिक संवाद कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। वृद्धजन भ्रमण पथ पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान की शपथ दिलाई गई। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल.डी. पंवार ने वरिष्ठ नागरिकों से स्वयं मतदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा नगरीय निकाय चुनाव में सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

वरिष्ठ नागरिक समिति के श्री वाई.के. शर्मा योगी ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि वे स्वयं मतदान करेंगे तथा अपने परिजनों, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूती मिले तथा शहर की सरकार का चुनाव निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो।कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम के सह प्रभारी श्री गोपाल जोशी ने किया।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिक समिति के श्री वाई.के. शर्मा योगी, श्री सुनील दत्त नांगल, श्री श्याम चारण, श्री राजेन्द्र भार्गव, श्री शाकिर अहमद, श्री फारूख, श्री देवेश भाटी, श्री सैयद अख्तर, श्री शक्ति नंदन भानोली, इंजीनियर रघुवीर लुहानीवाल, श्रीमती मधुरिमा, श्री शक्ति नंदन भनोत, श्री घनश्याम सर्जन, श्री जगदीश प्रसाद, श्री महावीर पारीक, श्री प्रेम खत्री, श्री गोपाल कृष्ण, श्री लाल चंद लुहानीवाल, श्री भरत तंवर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।


Share This News