ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
SAVE 20260827 181849 पचीसिया व किराड़ू ने रीको के 99 साल के पट्टे वाले औद्योगिक भूखंड के लिए फ्री-होल्ड की नीति बनाने की उठाई मांग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा 99 वर्षीय पट्टे पर दिए गये भूखंडों को निर्धारित शुल्क लेकर फ्री होल्ड करने की मांग की है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि इससे निवेश, बैंक ऋण, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को गति मिलेगी और इसके लिए सरकार को पारदर्शी नीति बनाना आवश्यक है | वर्तमान में लम्बे समय से इन भूखंडों पर पर उद्योग संचालित हो रहे हैं और ऐसे में पारदर्शी प्रक्रिया और तय शुल्क के साथ स्ताह्यी स्वामित्व का विकल्प मिलने से उद्यमियों का भरोसा बढ़ेगा | लीज पर भूखंड होने से अभी उद्यमी जमीन का पूरी तरह स्थायी सम्पति के रूप में उपयोग नहीं कर पाते हैं और फ्री होल्ड के विकल्प मिलने पर जमीन के अधिकार स्पष्ट होंगे | इससे बैंक और वित्तीय संस्थानों से ऋण, नयी मशीनरी लगाने, उत्पादन क्षमता बढाने, दीर्घकालीन सुरक्षा, निवेश का भरोसा और उद्योगों के विस्तार में मदद मिलेगी | फ्री होल्ड नीति के तहत निर्धारित शुल्क, स्टाम्प ड्यूटी और अन्य देय राशि से सरकार को राजस्व भी मिलेगा |


Share This News