ताजा खबरे
IMG 20260825 202517 scaled चुनाव : कांग्रेस पार्टी ने झोंकी ताकत, अभी तक मिले आवेदनों पर नेताओं ने कही ये बात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट।।नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने ताकत झोंक दी है। चुनाव को लेकर आज रानीबाजार स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी उपस्थिति ने जोश भर दिया। इस दौरान हुई प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री बी.डी कल्ला ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। बीजेपी शासन में बीकानेर पिछड़ रहा है। चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ मेहनत कर रहे है। कांग्रेस 80 वार्डो में चुनाव लड़कर जीतेगी व बोर्ड बनाएगी। शहर अध्यक्ष श्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि पार्टी एकजुट है हम आलाकमान के निर्देशों की पालना करते हुए सभी वार्डो से चुनाव लड़ेंगे जीतेंगे। देहात अध्यक्ष श्री बिशनाराम सियाग ने चुनाव की तैयारियों पर अपनी बात रखी। पीसीसी सदस्य श्री यशपाल गहलोत ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार इस बार ऑनलाइन आवेदन लिए गए है। करीब 700 आवेदन मिल चुके है।


Share This News