ताजा खबरे
SAVE 20260825 225102 scaled चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी बिगुल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आवेदनों पर मंथन के साथ पूर्व पार्षदों से भी चर्चा, 26 अगस्त को होगा विजय संकल्प सम्मेलन।

बीकानेर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे दी है। संभावित प्रत्याशियों से प्राप्त आवेदनों के बाद अब पार्टी स्तर पर आवेदनों की समीक्षा और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में संगठन चुनाव को लेकर वार्डवार तैयारियों, मजबूत प्रत्याशी चयन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विशेष फोकस कर रहा है।

इसी क्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सत्यप्रकाश आचार्य, चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत, महावीर सैनी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, एड. कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला की मौजूदगी में पूर्व पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों, वार्डों की वर्तमान राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति, संभावित प्रत्याशियों तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व पार्षदों से वार्डवार फीडबैक लेते हुए जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति और चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी मंथन किया गया। बैठक में इस बात पर जोर रहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरा जाए।

भाजपा की ओर से संभावित प्रत्याशियों के आवेदन लिए जाने के बाद अब संगठन में चयन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदनों के साथ-साथ संबंधित वार्डों में संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की पकड़, जनसंपर्क और चुनावी समीकरणों को भी ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। पार्टी की लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों से साफ है कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को चुनावी मोड में ला दिया है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि चुनावी तैयारियों को और धार देने के लिए 26 अगस्त को शाम 5 बजे शिव-पार्वती मंदिर, माली समाज भवन, गोपेश्वर बस्ती में ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे !

चुनाव संभाग प्रभारी पर्यवेक्षक राजसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक बीकानेर पूर्व सिद्धि कुमारी तथा विधायक बीकानेर पश्चिम जेठानंद व्यास भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

‘विजय संकल्प सम्मेलन’ के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने के साथ संगठन को बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक और अधिक सक्रिय करने का संदेश देगी। पार्टी का लक्ष्य कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क और प्रभावी चुनावी रणनीति के साथ नगर निगम चुनाव में मजबूती से उतरना है।


Share This News