ताजा खबरे
मॉनसून होगा फिर सक्रिय, राजधानी में बारिश से बदला मौसमपत्रकार समाज का आईना है तो साहित्यकार सर्जनकर्तामाहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर सुनील सारड़ा निर्वाचितचुनाव: 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में जमा कराने शुरू किए आवेदनबिजली बन्द रहेगीनगरीय निकाय चुनाव: बिना अनुमति कार्मिक नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय ,आगामी आदेशों तकनिजी स्कूल संघर्ष समिति ने सरकार को घेरा, 90 फीसद बन्द होने के कगार परBikaner : ऐतिहासिक लालगढ़ स्टेशन नए लुक में, हेरिटेज रंगत के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएँनई मूंधड़ा मेडिसिन विंग में भी हंगामाप्रधानाचार्य निलंबित, छात्राओं के साथ बांध में नहाने का मामला
IMG 20260604 120730 नगरीय निकाय चुनाव: बिना अनुमति कार्मिक नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय ,आगामी आदेशों तक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन ने आदेश जारी कर सभी विभागों के कार्मिकों को आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहने तथा बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए निर्देशित किया है।

आदेश अनुसार नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण करवाया जाना है। इसके लिए मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण से संबंधित ड्यूटी आदेश नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा संबंधित तहसील अथवा उप तहसील कार्यालय के जरिए तामिल करवाया जाना जा रहा है।

इसके मद्देनजर जिले के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह आगामी आदेशों तक मुख्यालय पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे तथा जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगामी राजकीय अवकाशों के दौरान विभाग के अधीन समस्त कार्यालय-विद्यालय अनिवार्य रूप से खुलवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आदेशों की तामील संबंधित कार्मिक को यथा समय करवाई जा सके।


Share This News