ताजा खबरे
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गंगाशहर रोड शाखा के नवीन परिसर एवं तिलक नगर शाखा के ATM का उद्घाटन तथा खिलाड़ियों को ₹7.50 लाख की सहायताश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में बड़ी तीज, ऊभ-छठ तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी इस दिन, पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपाकांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कसी कमर, ऑनलाइन पोर्टल पर होंगे आवेदनबीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, शिवम् रेजीडेंसी में पत्रकारों का रैन डांसअनियमितताएं पाए जाने 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निरस्तविधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक निधि से बने कमरे एवं स्नानघर का किया लोकार्पणकोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ: कोलायत में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद के घेराव का ऐलानचुनाव में इस बार 5.46 करोड़ से मतदातापर्यटन नगरी पुष्कर शर्मसार, छात्राओं ने कालिख पोती, हंगामाबीती रात 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले, धायगुडे स्नेहल नाना होंगी बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त
SAVE 20260818 210140 scaled श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में बड़ी तीज, ऊभ-छठ तथा "श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी इस दिन, पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में” बड़ी तीज”, “ऊभ-छठ” तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी” के त्योहारों पर पुलिस व्यवस्था की मांग। समिति का शिष्ट मंडल पुलिस अधीक्षक श्री मदुल कच्छावा से मिला श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के कथा वाचक पंडित विजय कुमार व्यास तथा मुख्य पुजारी श्री शंकर महाराज के अनुसार श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में बड़ी तीज 31अगस्त, ऊभ-छठ का त्यौहार 2 सितम्बर तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 04 सितम्बर 2026 को मनाया जाएगा।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट-मंडल सीताराम कच्छावा के नेतृत्व मे आज बीकानेर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा से मिला तथा उनसे श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में तीज ,”ऊभछठ” तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी” त्योहार पर विशेष पुलिस जाब्ता लगाने की मांग की। शिष्टमंडल में समिति के सचिव सीताराम कच्छावा, शिवप्रकाश सोनी, नरेन्द्र शर्मा, कैलाश छीम्पा, मुकेश जोशी, तथा अनिल सोनी आदि शामिल थे।

शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा को बताया कि 2 सितम्बर को “ऊभछठ”के मेले में रियासत काल से आ रही परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में रात्रि को 7.30 बजे से चंद्रोदय(10.30बजे) तक केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाता है, तथा पुरुषों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। ऊभ-छठ के मेले में महिलाओं की भारी भीड़ रहेगी, जबकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों की संख्या में दर्शनार्थी सपरिवार मंदिर में दर्शन करने आएंगे।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक को श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में “ऊभछठ” तथा “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी” के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस का पूरा जाब्ता लगाने हेतु निवेदन किया,तथा श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर एवं पार्क हेतु एक स्थाई पुलिसकर्मी लगाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु तीन होमगार्ड लगाने की भी मांग की।
पुलिस अधीक्षक श्रीमदुल कच्छावा उपरोक्त त्योहारों पर पूरा पुलिस जाब्ता लगाने तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


Share This News