ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20260629 234235 1 सावन माह में सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 35.66 करोड़ का दान Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट। विख्यात प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं ने करोड़ों का दान किया। राजस्थन के इस प्रसिद्ध मंदिर की भंडार दानपेटी की गणना पूरी होने के बाद सामने आया कि भंडार और अन्य माध्यमों से मंदिर को कुल 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा भंडार से 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलो 653 ग्राम चांदी भी मिली है। श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि 11 अगस्त 2026 से शुरू हुई भंडार दानपेटी की गणना बुधवार को छठे चरण के साथ पूरी हुई। भंडार से कुल 27 करोड़ 89 लाख 54 हजार 347 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। भंडार की गणना के दौरान बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी मिला। इसमें 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलो 653 ग्राम चांदी शामिल है।


Share This News