ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निरस्तविधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक निधि से बने कमरे एवं स्नानघर का किया लोकार्पणकोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ: कोलायत में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद के घेराव का ऐलानचुनाव में इस बार 5.46 करोड़ से मतदातापर्यटन नगरी पुष्कर शर्मसार, छात्राओं ने कालिख पोती, हंगामाबीती रात 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले, धायगुडे स्नेहल नाना होंगी बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्तदुबई की शायर कौसर भुट्टो का सम्मान108 पार्थिव शिवलिंग का किया अभिषेक, नशामुक्ति व गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का श्री सरजूदास जी महाराज ने दिलाया संकल्पअग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा आयोजित सावन मेला 2026 का भव्य समापनबिजली बंद रहेगी
SAVE 20260818 152259 scaled कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ: कोलायत में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद के घेराव का ऐलान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, कोलायत | कोलायत
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ (उपशाखा कोलायत) ने ट्रांसफर, पदस्थापन और बकाया वेतन भुगतान से जुड़े कोर्ट के आदेशों की पालना न होने पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को वीडीओ संघ के प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रतिनिधि राम चंद्र मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति शेखर सिंह ,मंत्री शिवानी गिरी व समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी कोलायत को ज्ञापन सौंपकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। संघ का कहना है कि यदि कोर्ट के स्टे व अपास्त आदेशों पर तुरंत अमल नहीं हुआ, तो 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद का घेराव किया जाएगा।

बैठक में बनी रणनीति, पहले भी दिया था ज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 अगस्त को बीकानेर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। ग्राम विकास अधिकारियों के पदस्थापन और बकाया वेतन भुगतान को लेकर 31 जुलाई को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

18 अगस्त (मंगलवार): संबंधित ब्लॉक विकास अधिकारियों को ज्ञापन।
19 अगस्त (बुधवार): जिला कलेक्टर, संभागीय आयुक्त और सीईओ जिला परिषद को ज्ञापन।
20 अगस्त (गुरुवार): सभी पंचायत समितियों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों से लेफ्ट होंगे।
21 अगस्त (शुक्रवार): स्वामित्व योजना, एसएफसी, एफएफसी समेत सरकारी योजनाओं का बहिष्कार (व्यक्तिगत लाभ योजनाओं को छोड़कर)।
24 अगस्त (सोमवार): बीकानेर जिला परिषद का महापड़ाव और घेराव।
अवमानना याचिका के साथ होगा कार्य बहिष्कार
वीडीओ संघ ने दो-टूक कहा कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन के खिलाफ न्यायालय में अवमानना (कंटेंप्ट) की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही योजनागत कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा, जिससे होने वाली प्रशासनिक असुविधा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।


Share This News