IMG 20241023 101608 बीकानेर का महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, निकायों की लॉटरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चुनावी सरगर्मी आज से शुरू हो गई है। राजस्थान में बीकानेर महापौर का पद आरक्षित वर्ग के लिए तय है। प्रदेश में आज 309 निकाय के लिए लॉटरी निकाली जा रही है। बीकानेर की 37 निकाय के लिए यह लॉटरी निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश के 309 निकायों के चैयरमेन, अध्यक्ष व महापौर की लॉटरी निकाली गई। इस दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी मौजूद रहे। 309 निकायों में एसी वर्ग के 50 सीटें आरक्षित होगी। इसमें 16 महिलाओं के लिये शामिल है। वहीं एसटी के 11 सीटों में तीन महिलाओं के लिये,ओबीसी की 60 सीटों में 21 महिलाओं के लिये तथा शेष 188 अनारक्षित यानि सामान्य वर्ग की 62 महिलाओं के लिये आरक्षित की गई है।
बीकानेर में महापौर के लिए भी लॉटरी निकालने जाने की सूचना सामने आयी हे। बीकानेर में महापौर इस बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष सामान्य, नोखा, खाजूवाला व लूणकरणसर के पालिकाध्यक्ष ओबीसी, नापासर पालिकाध्यक्ष एससी महिला वर्ग से होंगे ।कोटा नगर निगम की महापौर ओबीसी वर्ग महिला,अजमेर में सामान्य महिला,भीलवाड़ा सामान्य महिला,भरतपुर सामान्य महिला वर्ग की होगी।

बीकानेर संभाग के कुल 37 निकायों में से 7 निकायों के अध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें लूणकरणसर, सुजानगढ़, खाजूवाला, केसरीसिंहपुर, सरदारशहर, राजगढ़ (चूरू) और नोखा शामिल हैं।
इनमें सरदारशहर और केसरीसिंहपुर के अध्यक्ष पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है।


Share This News