






Thar पोस्ट न्यूज। इस बार बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हो रहा है। प्रदेश के मुख्य कार्यक्रम को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से करीब 1500 जवानों का जाब्ता तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख स्थानों और कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के लिहाज से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्य कार्यक्रम करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।

स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएसी की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुरक्षा कारणों के चलते करणी सिंह स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना वर्जित रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने और प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन नहीं उड़ाने की अपील की गई है।
स्टेडियम परिसर की खास निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पूरे स्टेडियम परिसर पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्र में भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट रखा गया है।
