IMG 20260812 160442 scaled महिलाओं का होगा सम्मान, 15 अगस्त को होगा लहरिया महोत्सव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरस फाउंडेशन के नेतृत्व में जानवी नेल्स स्टूडियाे की ओर से आगामी 15 अगस्त काे महिलाओं के आत्म सम्मान ओं लहरिया महाेत्सव-2026 का आयाेजन नत्थूसर गेट के पास जोशी भवन में होगा। महाेत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए बुलाए गए पत्रकाराें काे फाउंडेशन की चेयरमैन और फाेर्ट स्कूल की प्रिंसीपल पिंकी शर्मा ने जानकारी दी। इस अवसर पर प्राेफेशनल नेल आर्टिस्ट और स्टूडियाे फाउंडर जानवी साेनी, सनराईज ब्यूटी पार्लर की संचालिका मीनाक्षी किराडू, माेहिनी खत्री सहित अनेक माैजूद रहीं। 

उन्हाेंने बताया कि कार्यक्रम में मिस लहरिया बीकानेर, मिसेज लहरिया बीकानेर, माॅडलिंग प्रतियाेगिता, डांसिंग प्रतियाेगिता, नेल आर्ट प्रतियाेगिता, मेहन्दी प्रतियाेगिता आयाेजित हाेंगी। वहीं विभिन्न प्रकार की स्टाॅल एवं एग्जीबिशन के माध्यम से हस्तकला काे बढ़ावा देते हुए हस्त कलाकाराें काे प्राेत्साहन के साथ एक नई पहचान दी जाएगी। साथ ही साथ महिलाओं के आत्मसम्मान ओं विभिन्न क्षेत्राें में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।


Share This News