






Thar पोस्ट न्यूज। जमकर बरसे मेघ से बीकानेर मुस्कुरा उठा। सावन की पहली बारिश से गर्मी उमस से राहत मिली। बुधवार सुबह से ही उमस व गर्मी ने लोगों को परेशान किये रखा। शाम को अचानक उत्तर दिशा से घटाएं उमड़ने लगी। करीब साढ़े छह बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में मूसलाधार शुरू हो गई। एकधार हुई बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर निगम रोड, सूरसागर, पुरानी गिन्नानी, लाइन पुलिस, बारह महादेव मंदिर के पास, जूनागढ़ के पास सहित अनेक इलाकों में पानी भर गया। बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह व मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां चल रही है। तैयारियों पर भी व्यवधान पड़ा है। मौसम विभाग ने 48 घण्टों में तेज बारिश का पूर्व अनुमान जारी किया है।

