ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20260629 234309 मुख्यमंत्री श्रीभजनलाल का बांसवाड़ा में प्रस्तावित दौरा निरस्त, 48 घण्टे में राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मुख्यमंत्री श्रीभजनलाल का बांसवाड़ा में प्रस्तावित दौरा निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर बनाए गए टेंट, फ्लेक्स और अन्य तैयारियां धरी रह गईं, जिन पर करीब 50 लाख से अधिक रुपए खर्च हुए। सीएम के दौरे को लेकर सोमवार तक प्रशासनिक तैयारियां पूरी थी। पर, भारी बारिश की चेतावनी के अलर्ट के चलते सीएम का कार्यक्रम अंतिम समय में निरस्त हो गया। कार्यक्रम के लिए 5 हजार लोगों की क्षमता के लिए 450 स्क्वायर मीटर का वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया था। इसके साथ ही दो बड़े एसी और पंडाल में करीब 10 से अधिक कूलर लगवाए थे। मंगलवार को सीएम के नहीं आने की सूचना के पुख्ता होने पर टेंट कर्मचारियों ने कुर्सियों को समेटना शुरू कर दिया और पंडाल का मंच भी हटा दिया गया। बिलोदा ग्राम पंचायत में एक समाज के नोहरे में भी रात्रि चौपाल को लेकर मंच तैयार किया गया था। राजस्थान में मानसून सक्रिय होने से अगले 48 घंटे तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। कम दबाव का क्षेत्र मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ऊपर बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर से होते हुए कम दबाव वाले क्षेत्र तक गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश में अगले 48 घंटे बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। 


Share This News