IMG 20260629 234235 बीकानेर में 75 इलेक्ट्रिक बसों के लिए रुट तय, आमजन होंगे लाभान्वित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के आम नागरिकों को जल्द इलेक्ट्रिक बसों का लाभ मिलने वाला है। शहर में जल्द ही ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए 25 रुट चयन किया गया है, जिन पर यात्रियों को सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।  ई-बस सेवा शुरू होने के बाद महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी से देशनोक और घड़सीसर से गंगाशहर तक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। बीकानेर की अनेक कॉलोनियां व उपनगर इससे जुड़ जाएंगे।

जानकारी के अनुसार प्रारंभिक योजना में ई-बसें जयपुर रोड से होते हुए वाईपास, नापासर, देशनोक, खारा, उदयरामसर, गंगाशहर, उदासर और खारा क्षेत्र सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार जरूरत के मुताबिक इन मार्गों में बदलाव भी किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के प्रमुख कॉलेज, विश्वविद्यालय, पीबीएम अस्पताल, रेलवे स्टेशन, करणी औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों को भी नई बस सेवा से जोड़ने की योजना है।

नई ई-बसों के संचालन से यात्रियों को सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा मिलने के साथ प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। इस बारे में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक चार बसें बीकानेर पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य बसें अभी आनी हैं। बसों का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। बीडीए सेक्रेटरी सिद्धार्थ ने बताया कि फिलहाल रूट तय कर लिए गए हैं और बसों का संचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा। प्रस्तावित रूटों में शहर के प्रमुख अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शिक्षण संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र और बाजारों को जोड़ा गया है। देशनोक, नापासर, पलाना, उदयरामसर, सुजानदेसर और खारा जैसे बाहरी क्षेत्रों को भी ई-बस सेवा से जोड़ने की योजना है।


Share This News