IMG 20251231 100334 किन्नरों के 2 गुट आपस में भिड़े, कपड़े फाड़े, यह है मामला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अजमेर शहर के गंज थाने में रविवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मुस्कान और मनीषा गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और इस दौरान कपड़े तक फाड़ दिए। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। दोनों गुटों के बीच बधाई के रुपयों को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक पक्ष की ओर से दूसरे गुट के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत दी गई है।

शिकायत के साथ घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। काजल बाई निवासी देहली गेट, लाखन कोटड़ी ने आरोप लगाया कि मुस्कान किन्नर से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। उसके गलत गतिविधियों में शामिल होने के चलते उसे हवेली से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने अलग गिरोह बना लिया। मामले की शिकायत पहले एसपी से भी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया था।


Share This News