ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
SAVE 20260809 223621 मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का पाटोत्सव 25 अगस्त को Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Tharपोस्ट न्यूज बीकानेर/ ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का नौवां पाटोत्सव, मंगलवार 25 अगस्त 2026 को आयोजित होगा।

ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के अध्यक्ष तोलाराम पेडीवाल एवं ट्रस्टी राजेश चूरा ने बताया कि ब्रह्म बगीचे में आठ वर्ष पूर्व मुक्तिनाथ महादेव का अष्ट कौणीय विशाल मंदिर, शिव परिवार स्थापित हुआ था।
आठ वर्ष पूर्व स्थापित मुक्तिनाथ महादेव के पाटोत्सव के आयोजन हेतु ब्रह्म बगीचा प्रन्यास की बैठक ब्रह्म बगीचा परिसर में रविवार को आयोजित की गई, बैठक में तोलाराम पेड़ीवाल, राजेश चूरा, हीरालाल हर्ष, बृजगोपाल जोशी, राजेन्द्र जोशी , एन.डी.रंगा एवं मुरलीमनोहर पुरोहित सहित अनेक महानुभाव शामिल हुए।
ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के एडवोकेट हीरालाल हर्ष एवं बृजगोपाल जोशी ने बताया की मुक्तिनाथ महादेव का नौवें पाटोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार 24 अगस्त को ध्वजारोहण और ध्वज पूजन से होगा।

उन्होंने बताया की मंगलवार को मुख्य कार्यक्रम मुक्तिनाथ महादेव का 108 प्रकार की औषधीय युक्त सहस्त्रधारा अभिषेक पूजन 25 अगस्त को दोपहर 04:15 बजे से प्रारंभ होगा । पाटोत्सव के अवसर पर मंगलवार को महा प्रसाद का आयोजन शाम 08:15 बजे से प्रारंभ होगा ।


Share This News