IMG 20241023 101608 बीकानेर : पहिए में ओढऩी फंसी, महिला की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में एक महिला की मौत बाइक के पहिए में ओढऩी फंसने से हो गई। जिले के दासनु से नोखा आ रही एक विवाहित महिला के साथ यह हादसा हुआ। घायल महिला को तुरंत बागड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय पिंकी देवी अपने पति सुरेंद्र सिंह और चार वर्षीय बेटे के साथ बाइक से नोखा आ रही थी। रास्ते में अचानक महिला की ओढऩी बाइक के पहिए में फंस गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला सड़क पर गिर पड़ी।

हादसे में पिंकी देवी के गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन और आसपास मौजूद लोगों की मदद से महिला को तत्काल बागड़ी अस्पताल लाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण चिकित्सक उसे नहीं बचा सके।अस्पताल में जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।घटना की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया।


Share This News