





Thar पोस्ट न्यूज। लगातार दूसरे दिन बीकानेर में चाकूबाजी होने से आमजन में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम सुभाषपुरा सर्किल पर हुई चाकूबाजी की वारदात में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घायलों को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक की पहचान असलम के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल चाकूबाजी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।