ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 3 एक और प्रसूता की मौत, बांसवाड़ा में पहले हो चुकी 4 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बांसवाड़ा जिले में महात्मा गांधी चिकित्सालय में एक और प्रसुता की मौत हो गई है। चार प्रसूताओं की मौत के बाद अब एक और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर समय पर उपचार नहीं देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली और बांसवाड़ा रैफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आनंदपुरी थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय सरला पत्नी रमेश को गुरुवार शाम करीब छह बजे प्रसव पीड़ा होने पर गांगड़तलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। रात करीब 12 बजे उसने सामान्य प्रसव के जरिए अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार प्रसव के कुछ घंटे बाद सरला का ब्लड प्रेशर तेजी से गिरने लगा और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।


Share This News