ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 20 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। क्या 20 जुलाई को निजी स्कूल बंद रहेंगे ? स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), राजस्थान की बीकानेर देहात कमेटी की बैठक धोबीधोरा स्थित प्रदेश कार्यालय में कृपाल दान चारण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी स्कूल स्वेच्छा से बंद रहेंगे और संचालक शिक्षा निदेशालय पर होने वाले प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में भाग लेंगे।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शैलेष भादानी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा गत 2 जुलाई को शाला संबल मोबाइल ऐप के माध्यम से गैर-सरकारी विद्यालयों के अनिवार्य मासिक निरीक्षण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ा विरोध किया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि इस आदेश से प्रदेश में इंस्पेक्टर राज कायम होगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे निजी विद्यालय अत्यंत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि आरटीई अधिनियम 2009 और राजस्थान गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सरकारी विधालयों के संसाधन और कार्यप्रणाली अलग हैं, अत: दोनों का मूल्यांकन एक ही पैमाने से करना न्यायसंगत नहीं है।


Share This News