IMG 20241023 101608 3 नहरों का चक्रीय कार्यक्रम जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खरीफ फसल-2026 के दौरान इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों को 15 जुलाई को सायं 6 बजे से 10 अगस्त को प्रातः 6 बजे तक तीन से में से एक समूह में, पानी चलाए जाने के लिए अनिवार्य आवश्यकता, समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार 15 जुलाई को सायं 6 बजे से 24 जुलाई तक प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ग, ख और क होगा। 24 जुलाई को प्रातः 6 बजे से 01 अगस्त को सायं 6 बजे तक ख, क और ग तथा 01 अगस्त को सायं 6 बजे से 10 अगस्त को प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह क, ग और ख होगा।


Share This News