IMG 20241023 101608 3 खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा 14 को कोलायत में : लाभार्थी सम्मेलन को करेंगे संबोधित, आमजन की सुनेंगे समस्याएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा 14 जुलाई को कोलायत में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित एवं जनसुनवाई करेंगे।

श्री गोदारा ने बताया कि पंचायत समिति, कोलायत में दोपहर 12 से 2 बजे तक लाभार्थी सम्मेलन होगा। इसके बाद दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री गोदारा द्वारा नवाचार करते हुए जिले की विभिन्न विधानसभा मुख्यालयों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों से संवाद किया जा रहा है। श्री गोदारा अब तक नोखा, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ में संवाद कर चुके हैं। इस दौरान प्रत्येक स्थान पर बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी रहती है।


Share This News