IMG 20241023 101608 बीकानेर में फिर हुई चोरी की वारदात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में चोरों के हौसले बुलंद है। सोनगिरी कुंआ इलाके में भुजिया की दुकान में चोरों ने सामान व नकदी पर हाथ फेरा। मिली जानकारी के अनुसार देर रात दो शातिर चोर हनुमान जी भुजिया वाले की दुकान के बाहर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में ताले तोडक़र अंदर घुस गए।इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखी नकदी और अन्य सामान समेट लिया फरार हो गए। पूरी वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दोनों बदमाश बेखौफ अंदाज में चोरी करते नजर आ रहे हैं।ऐसा प्रतीत होता है मानो उन्हें कानून का कोई डर ही नहीं हो। सुबह जब दुकान मालिक मौके पर पहुंचा तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे कार्रवाई कर रही है।


Share This News