IMG 20260709 153251 ट्रेन में 'हनीमून कोच' वीडियो का सच आया सामने, रेलवे ने कही ये बात Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। रेलगाड़ी में एक कोच में हनीमून कोच के वायरल वीडियो को लेकर रेलवे ने अपनी बात रखी है। इटरनेट पर ट्रेन के 1एसी केबिन चलते-फिरते हनीमून सुइट या सुहागरात की सेज की तरह सजाने वाला वीडियो ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं. वहीं इस वायरल वीडियो पर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट उचित है. वहीं काफी लोगों ने इसकी प्रशंसा भी की है. रेलवे सूत्र के अनुसार, रेलवे के नियमों के तहत 1एसी के केबिन पैसेंजर को प्राइवेसी की सुविधा देते हैं.  हालांकि, रेलवे के नियम के तहत यात्रा के दौरान पूरी केबिन यात्री के लिए रिजर्व रहती है. इसलिए वह पूरे केबिन में अपने तरीके से यात्रा कर सकते हैं और इसके तहत अपने केबिन को अपने कंफर्ट के हिसाब से सजा सकते हैं. रेलवे सूत्रों के मुताबिक अगर कोई शख्स स्पेशल केबिन बुक करता है और उसे खुद सजाता है, तो इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं है. यह यात्रियों की अपनी मर्जी है कि वे कैसे यात्रा करना चाहते हैं.यह किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं है.

वायरल में एक ट्रेन के 1एसी कोच में एक केबिन के अंदर जाते ही वहां का नजारा किसी हनीमून सुइट की तरह दिखता है. पूरे केबिन को रंग-बिरंगे गुब्बारे, लेस और गुलाब के फूलों से सजाया गया है. केबिन की अंदरूनी दीवार पर ढेर सारे गुलाब के फूल चिपकाए गए हैं. नीचे फर्श को गुलाब व अन्य फूलों की पंखुड़ियों से ढक दिया गया है।


Share This News