





Thar पोस्ट न्यूज नई दिल्ली।संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं एवं विस्तार को लेकर हुई सार्थक चर्चा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में भारत सरकार के केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से कर्तव्य भवन स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। जिला अध्यक्ष विनोद बाफना ने संगठन के स्वरूप, सदस्यता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंत्री ने बीकानेर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कर्तव्य भवन की विशेषताओं एवं कार्यप्रणाली की भी जानकारी साझा की। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के भावी कार्यक्रमों एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। अंत में सभी सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री के साथ सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाया।
इस अवसर पर राज्य महिला इकाई अध्यक्ष चारू गुप्ता, संयुक्त महामंत्री जेठमल नाहटा, युवा विंग के यशु चाँडक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय बाफना, टोंक की पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया था, जिसके क्रम में यह शिष्टाचार भेंट संपन्न हुई।