





Thar पोस्ट। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। राजस्थान में धूल बवंडर उड़ेगा। 2 जुलाई के बाद मौसम बदलेगा।

मॉनसून इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे सकता है। मानसून लगभग 15 दिनों से महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों में रुका हुआ है। मानसून के अनुकूल होने से उत्तर पूर्वी राज्यों में 25 जून तक भारी बारिश होगी। सिक्किम और उत्तर बंगाल में भी भारी बारिश होने के आसार हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। विदर्भ में रात के समय भी लू का अलर्ट है। असम, पश्चिम बंगाल और मेघालय में भारी बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। बिहार, झारखंड, उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है और बिजली गिरने की आशंका है।