IMG 20260604 120730 दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान, देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी में मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में 21 जून तक प्री-मानसून की बारिश की उम्मीद है। मौसम की स्थिति में यह उतार-चढ़ाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और लोकल वेदर सिस्टम की वजह से है। 40-50 से 60 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37°C से 39°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा की रफ़्तार 20 kmph तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। 

दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश हो सकती है। पिछले कई दिनों से दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में गर्मी रहेगी। 2 जुलाई के बाद मौसम बदलेगा।


Share This News