ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20260604 120730 ट्रोमा सेंटर में हंगामा, हाथापाई, समझाइश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के ट्रोमा सेंटर में एक बार फिर जोरदार हंगामा हुआ। शुक्रवार को इलाज के दौरान ट्रोमा सेंटर की 26 नंबर ओपीडी में डॉक्टर तथा मरीज के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद ट्रोमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

वहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपचार को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में उग्र हो गई। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की होने लगी और मरीज नीचे गिर पड़ा। इसी बीच मरीज द्वारा डॉक्टर की पिंडली पर काट लेने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में डॉक्टर घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ट्रोमा सेंटर में कुछ देर के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।


Share This News