IMG 20260619 193257 मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रस्तावित योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की अंतिम तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष व योगा नोडल ऑफिसर डॉ. बीके बिनावरा ने प्रोटोकॉल के अनुरूप बीकानेर संभाग के समस्त चिकित्सकों को योगदिवस के दिन योगाभ्यास करने का आह्वान किया, आयोजन समिति के सचिव डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने योग कैंप से जुड़े समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में पूर्ण जानकारी दी, बैठक में चिकित्सा जगत से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अधिक से अधिक चिकित्सकों को योगाभ्यास के लिए व्यक्तिगत संपर्क किया।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त चिकित्सकों को डॉ. पिंटू नाहटा, भुवनेश पुरोहित , ऋषिका व्यास के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया जाएगा , इस दौरान योगा को सरल एवं रोचक बनाने हेतु डॉ. नाहटा द्वारा योग प्रस्तुतियां दी जाएगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी संगठनों से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया ।बैठक के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल हर्ष, सचिव डॉ. हरमीत, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. अनंत कुमार शर्मा, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. विजय तुंदवाल, डॉ. विनोद छिंपा, डॉ. डी.के. अग्रवाल, हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू नाहटा, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. बी.के. बिनावरा, डॉ. आर.के. काजला, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुखवीर एवं यूजी संगठन के मनोज सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share This News