






Thar पोस्ट न्यूज। दुनिया के देशों की नज़र फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी है। इस महा आयोजन में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे है। 5वां दिन बड़ी टीमों के लिए मुश्किलों भरा रहा। पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने यूरोपियन चैंपियन स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर सनसनी फैला दी, तो दूसरी ओर मिस्र ने बेल्जियम जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देते हुए 1-1 की बराबरी हासिल की। जबकि ग्रुप एच में उरुग्वे भी सऊदी अरब के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सका और मुकाबला 1-1 से समाप्त हुआ।

