IMG 20260614 203253 बीकानेर के इस इलाके में ओले गिरे व तूफानी बारिश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मौसम बिगड़ा हुआ है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसका असर जयपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर और आसपास के जिलों में साफ देखने को मिला, जहां कई जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। रविवार शाम को बीकानेर के नाल व आसपास के इलाकों में ओले गिरे। भीलवाड़ा में तेज तूफान और बारिश के कारण दुकानों के बोर्ड गिर गए, जबकि कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधिया जारी रहने के आसार है।


Share This News