Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के नयाशहर इलाके में एक तालाब में एक युवक का शव मिला है। एएसआई रामभरोसे मीणा के अनुसार दो दिन पहले करमीसर निवासी युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट नाल थाने में दर्ज करवाई गई थी। युवक कालूराम (36) पुत्र भैराराम जाति मेघवाल निवासी रामदेव मंदिर के पीछे करमीसर के रूप में हुई है। युवक का शव फूलनाथ तालाब से गोताखोर दिनेश शर्मा, राजा सेवक ,वरुण शर्मा, राहुल,वरुण के सहयोग से निकाला गया है। युवक के शव को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया गया है।