ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20260604 121837 बाल श्रमिक को मुक्त करवाया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बाल श्रमिक को मुक्त करवाया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटीयू) राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार व महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री विकास जांगिड आईपीएस, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर, श्री पंकज सिंह राठौड़ व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर श्री सुभाष गोदारा के सुपरविजन में टीम द्वारा आज 11.06.2026 को ऑपेरशन मुस्कान अभियान-7 के तहत रेलवे बाजार के जी. केम्पलेक्स बीकानेर के पास, निजी प्लेसमेंट सेंटर से एक बाल श्रमिक को मुक्त करवाकर पुनर्वास हेतु बाल कल्याण समिति, बीकानेर को सुपुर्द किया गया व दुकान के मालिक के खिलाफ पुलिस थाना कोटगेट में धारा 3, 7, 11, 14, (बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986) व धारा 79 जे.जे एक्ट 2015 व धारा 146 बीएनएसएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

कार्यवाही टीम:-
श्रीमती रूपलता पुलिस निरीक्षक, प्रभारी मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर।
श्री शिरोपालराम सहायक उप-निरीक्षक, मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ, जिला बीकानेर।
श्री रामनिवास कानि 1566, मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ, जिला।