Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। अनेक समस्याओं को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हंगामा किया। पुलिस ने लाठीवार भी किया। विरोध के बीच कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मदन गोपाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, यूथ कांग्रेस के भंवर कूकणा, एनएसयूआई के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। देहात अध्यक्ष बिशनाराम ने कहा कि हम इस तानाशाही से डरने वालों में से नहीं है। कांग्रेस ने आज से अनिश्चकालीन धरने का एलान किया गया था। इस पूरे प्रकरण में यूथ कांग्रेस के भंवरलाल कूकणा लगातार पुलिसकर्मियों से दो-दो हाथ करते हुए नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने कूकणा को पकड़ते हुए हिरासत में लिया है।