IMG 20260604 121837 राजस्थान के 12 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, अलवर समेत 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून तक प्रभावी रह सकता है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।


Share This News