ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
Share This News

Thar पोस्ट। आज सोमवार को फिलीपींस में जोरदार भूकंप आया। खबरों के मुताबिक 8 जून की सुबह धरती अचानक जोर से कांप उठी। 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। देश के दक्षिणी हिस्से में आए भूकंप के कारण कुछ ही सेकंड में इमारतें हिलने लगीं, दीवारें दरक गईं और कई जगह पूरी बिल्डिंगें ढह गईं. इसमें एक स्कूल भी शामिल था. भूकंप की तबाही का मंजर बड़ा खौफनाक था।

वहां एक आपदा अधिकारी के अनुसार कम से कम 15 जनोँ की मौत की खबर है. यह भूकंप इतना ताकतवर था कि आसपास के देशों में भी सुनामी का अलर्ट जारी करना पड़ा और पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार सोमवार को फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ क्षेत्र में भूकंप आया। इसके बाद देश में और पड़ोसी देश इंडोनेशिया तथा जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. एपी की रिपोर्ट के अनुसार फिलीपींस में 3 फीट तक की सुनाई की लहरें आई. वहीं इंडोनेशिया में कम से कम नौ स्थानों पर छोटी सुनामी लहरें दर्ज कीं, जिनमें से सबसे ऊंची लहरें सांगिहे द्वीप में 0.75 मीटर की दर्ज की गईं. बाद में इ़ंडोनेशिया ने चेतावनी हटा ली।


Share This News