ताजा खबरे
बस बनी आग का गोला, 40 मुसाफिर बाल-बाल बचे, हरिद्वार में हादसामिशन रोशनी के तहत वरदान हॉस्पिटल में कल लगेगा निःशुल्क नशा मुक्ति शिविरअंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला विंग, अध्यक्ष ममता राठी की प्रेरणा से चांडक परिवार ने लगवाए कूलरछत्रपति शिवाजी महाराज को याद कियादेश के 19 राज्यों में आंधी व तूफानी बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान के इन जिलों में तूफानी बारिशबीकानेर में बारिश से मौसम पलटा, श्रीडूंगरगढ़ में अंधड़ से तार टूटेबीकानेर : सड़क हादसे में 6 घायलदिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शनसुप्रीम कोर्ट: 61,540 स्कूलों में छात्राओं के शौचालय उपयोग योग्य नहीं, स्कूलों को दिए सख्त निर्देशमौसम : 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
SAVE 20260606 211255 छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हिन्दू साम्राज्य दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
बीकानेर। महान योद्धा एवं हिन्दवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि सभा में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रवाद, सुशासन एवं जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा शहर जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संगठन शक्ति, सुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की अनुपम प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री एडवोकेट कौशल शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, रमेश गौड़, किशन तंवर, भागचंद खत्री, गोरधन नायक, प्रियंका सनाढ्य एवं अक्षय कालवां सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News