IMG 20241023 101608 4 घरेलू गैस सिलैंडर हुआ महंगा, अब इतने में मिलेगा Rajasthan News Portal देश, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। आज देश मे घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 913 से बढ़कर 942 का मिलेगा। इससे पहले कमर्शियल व छोटे सिलैंडर के दाम बढ़े थे। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब एलपीजी की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दाम 60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। 2026 से पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 का इजाफा किया था। 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 तक बढ़ाए गए थे

कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। 


Share This News