ताजा खबरे
SAVE 20260605 155453 पीबीएम में मेडिसन आईसीयू के पास रोगियों के प्रतीक्षा हाल के उपयोग का विरोध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पीबीएम हॉस्पिटल के एमआरआई और सीटी स्कैन के नवीन टेंडर की शर्तों में मेडिसन आईसीयू के पास मरीज के परिजनों हेतु बने प्रतीक्षा हाल के उपयोग का आज विरोध किया गया|

पीबीएम के मेडिसन आईसीयू के पास चल रही एमआरआई और सीटी स्कैन जांच के नए टेंडर में अब मरीजों के परिजनों हेतु बनाये गए प्रतीक्षा हाल को भी अनुचित तरीके से उपयोग लेने की तैयारी करते हुए बाकायदा टेंडर की शर्तों मैं उस स्थान का नक्शा तक बनाकर सलंग्न किया गया है, इस बात की भनक लगते ही इसका विरोध आरंभ हो गया तथा समाजसेवी श्री रूपकिशोर व्यास और कांग्रेस नेता अरुण व्यास के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल अधिक्षक डा बीसी घीया से मिलकर इस पर ऐतराज जताया ।

इस अवसर पर श्री रूपकिशोर व्यास ने कहा कि दानदाताओं द्वारा उस प्रतीक्षा हाल का निर्माण मरीजों के परिजनों की सुविधा के मद्देनजर बनाया गया था जबकी पीबीएम प्रसाशन द्वारा एक बार भी नहीं सोचा गया कि मरीज के परिजन कहाँ जाएँगे | कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने कहा कि पीबीएम प्रसाशन ठेकेदार फर्म की सुविधानुसार कार्य नहीं करें अपितु मरीजों का ध्यान रखकर निर्णय लेवें क्योंकि 20 बेड का मेडिसन आईसीयू है जिसमैं भर्ती मरीजों के परिजनों के सोने-बैठने का वह एकमात्र स्थान है जिसे अन्यत्र उपयोग करने से आमजन को भयंकर असुविधा होगी जिसका जिम्मेदार कौन होगा जबकी उस परिसर के पास ही खाली जगह पड़ी जो कचरा फैकने की जगह बनी हुई है उसका उपयोग करने से जगह का सदुपयोग ही होगा तथा श्री रूपकिशोर व्यास के अनुरोध पर डा बीसी घीया द्वारा शिष्टमंडल के साथ मौका मुआयना किया और उन्होंने माना की प्रतीक्षा हाल देने से मरीज और उनके परिजनों को असुविधा होगी अतः प्रतीक्षा हाल की जगह उसके पास ही खाली पड़ी जगह को टेंडर की शर्तों मैं संशोधन करते हुए उपयोग में लेने के मौखिक आश्वसन पर सहमति बनी ।

इस अवसर शिष्टमंडल मैं कर्मचारी नेता लक्ष्मण पुरोहित, युवा कांग्रेस के रविकांत वाल्मीकि, सुनील बारसा, नरनारायण स्वामी, प्रकाश व्यास, अल्ताफ,भैरूरत्न बिस्सा, कमल सेवग, कैलाश सुथार, मुरली किराड़ू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें ।


Share This News