ताजा खबरे
IMG 20260531 172452 बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ (रजि) के चुनाव हुए निर्विरोध Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जगदीश सिंह चौधरी को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, नीरज तिवारी बने सचिव

बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ (रजिस्टर्ड) बीकानेर के रजत जयंती कार्यक्रम के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी आनन्दवीर जैन एवं सहायक चुनाव अधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि दवा व्यवसायियों ने आपसी सौहार्द एवं एकता का परिचय देते हुए निर्विरोध चुनाव सम्पन्न करवाकर संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर जगदीश सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह, सचिव पद पर नीरज तिवारी, सह-सचिव पद पर आनंद सारस्वत, कोषाध्यक्ष पद पर मुरली अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोनू तंवर, श्याम जोशी, रणजीत उपाध्याय, माफूल चौधरी, राजेन्द्र गुम्मा तथा उदेश मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए।

गवर्निंग बॉडी अध्यक्ष महावीर पुरोहित, संभाग अध्यक्ष पवन कुमार ओझा तथा महासचिव नवीन गुम्मा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान दवा व्यवसायियों ने नशामुक्ति अभियान के समर्थन में “देश से प्यार — नशे पर वार” का संदेश देते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

संभाग अध्यक्ष पवन कुमार ओझा ने संगठन शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है तथा सकारात्मक सोच के साथ संस्था के विकास एवं विस्तार को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह चौधरी एवं गवर्निंग बॉडी अध्यक्ष महावीर पुरोहित ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित प्रेस वार्ता में संघ के उद्देश्यों, दवा व्यवसाय से जुड़े मुद्दों तथा नशा मुक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं सचिव कंपनी मामलात आलोक प्रताप सिंह ने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी संघ के प्रत्येक कार्यक्रम में तन, मन एवं धन से सहयोग करते रहेंगे।अंत में संघ के प्रवक्ता सुशील कुमार मत्तड़ ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News