IMG 20241023 101608 3 आज 1 जून से अनेक नियमों में हुए ये बदलाव, गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा ! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देशभर में आज यानी 1 जून 2026 से अनेक नियम बदल गए है। अब मोबाइल से पैसे यूपीआई से ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा…क्यूआर कोड़ स्कैन करने से लेकर मोबाइल नंबर डालने तक पर असली बैंकिंग नाम स्क्रीन पर दिखेगा….NPCI द्वारा ये कदम फ्रॉड को रोकने के लिए दिया। आज यानी 1 जून 2026 से तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलिंडर 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये पहुंच गया है। पांच किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी यानी एफटीएल सिलिंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में इस सिलिंडर की कीमत 821.50 रुपये हो गई है

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अगर आप करदाता हैं, तो आपके लिए 15 जून 2026 की तारीख जरूरी होने वाली है वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की तारीख 15 जून 2026 है जिन लोगों की अनुमानित टैक्स देनदारी 10000 रुपये से अधिक है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15 प्रतिशत जमा करना होगा, नहीं तो ब्याज भी देना पड़ सकता अगर आप एटीएम ट्रांजेक्शन करते हैं यानी कैश निकालते हैं, बैलेंस चेक करते हैं, मिनी स्टेटमेंट निकालते हैंतो आपको सलाह दी गई है कि अपने बैंक की तरफ से आने वाले अपडेट पर नजर रखें, क्योंकि कई बैंक एटीएम ट्रांजेक्शन पर लगने वाले चार्ज को महंगा करने वाले हैं

पीएफ के पैसे को यूपीआई द्वारा निकालने की सुविधा भी मिल सकती है पिछले दिनों विभाग द्वारा जानकारी दी गई थी कि टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और अब इसे जल्द लागू किया जाएगा। इसके लागू होते ही लोग पीएफ के पैसे को यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे।


Share This News